लालगंज आजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ महोदय डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना मेहनाजपुर के रहने वाले राहुल चौहान निवासी ग्राम मउपरासिन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 18/04/2026 को 11494/- रुपये का साइबर फ्राड UPI के माध्यम से हो गया था। आवेदक द्वारा उक फ्राड की जानकारी हेने पर उसी दिन साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत नं0 33104260085653 दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी समन्वय के माध्यम से 9495 रूपए धनराशि को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
आनंद सिंह की रिपोर्ट