BREAKING NEWS

लालगंज विकासखंड के सभागार में नवागत खंड विकास अधिकारी का किया गया स्वागत कहा जनहित और ग्राम विकास से संबंधित कार्य में लायी जाएगी तेजी

By The Dabang News

November 05, 2026

लालगंज आजमगढ़ । लालगंज विकासखंड के सभागार में विकासखंड के समस्त कर्मचारियों द्वारा नवागत खंड विकास अधिकारी सुमित कुमार पासवान का बुके देकर स्वागत किया गया। स्वागत तो उपरांत कर्मचारियों का परिचय लिया गया खंड विकास अधिकारी द्वारा तथा खंड विकास अधिकारी ने समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी सरकार की मंशा है जनहित तथा ग्राम विकास से संबंधित जो भी कार्य योजनाएं हैं समय से सब लोग पूरा करें। खंड विकास अधिकारी ने अपने परिचय में बताया कि 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं इसके पहले आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में पोस्टिंग रही, लखनऊ ट्रेनिंग में गए थे वहां से आने के बाद लालगंज विकासखंड मिला।इस अवसर पर एडियो पंचायत नंदलाल सिंह, सेक्रेटरी सुधीर कुमार पांडे, लालमन यादव, अवधेश सिंह, बाल गोविंद यादव, प्रमोद सरोज, राजकुमार गुप्ता, धीरेंद्र जैसल, अमित यादव, सर्वेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर राज बहादुर, विक्रांत, महेंद्र तिवारी, अरुण, अविनाश दिनेश, नरेंद्र, सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

अनिल सिंह की रिपोर्ट