Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आजमगढ़ के नए एसपी सिटी बने IPS मानुष पारीक बरेली से हुआ तबादला, चिराग जैन को भेजा गया बरेली

आजमगढ़ के नए एसपी सिटी बने IPS मानुष पारीक बरेली से हुआ तबादला, चिराग जैन को भेजा गया बरेली


सत्य सवेरा ब्यूरो चीफ मिर्ज़ा तारिक बेग

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार देर शाम 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। तबादला सूची में आजमगढ़ में भी फेरबदल किया गया है।

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है। वह चिराग जैन का स्थान लेंगे। चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली के पद पर भेजा गया है।मानुष पारीक 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी संभाली। अब उन्हें आजमगढ़ नगर क्षेत्र की कमान सौंपी गई है।उनकी नई तैनाती के बाद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर विशेष नजर रहेगी।

About The Dabang News

THE DABANG NEWS पोर्टल जहाँ देश दुनिया की खबरों के साथ साथ आप के हर तकलीफ़ की आवाज़ उठाने वाला एकमात्र चैनल जुड़े रहे हमारे साथ .

Check Also

मेहनाजपुर में नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट सिधौना के मां सिद्धेश्वरी धाम में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें सिधौना आजमगढ़। नवरात्रि के शुभ अवसर पर आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
error: Content is protected !!