आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि जनपद में तैनात दो उपनिरीक्षकों को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है आज पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव द्वारा पदोन्नति प्राप्त दोनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना देवगांव व निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव थाना देवगांव शामिल हैं इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित कार्यशैली से विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे तथा नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The Dabang News बेख़ौफ मिजाज़ में दबंग हैं