Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मेहनाजपुर के सिधौना में धूमधाम के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन लगते रहे जयकारे गूंजता रहा इलाका

मेहनाजपुर के सिधौना में धूमधाम के साथ किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन लगते रहे जयकारे गूंजता रहा इलाका


सिधौना बाजार में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मां सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा, वंदन एवं अभिनंदन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि के दौरान पूजा पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी।
नवरात्रि के समापन और दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारी की गई। इस अवसर पर जय मां सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई।

झांकी सिधौना बाजार से होते हुए मां सिद्धेश्वरी स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

इसके पश्चात गांगी नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आंखों और श्रद्धापूर्ण भाव से मां को विदाई दी तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। पूरे नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ।

जय मां सिद्धेश्वरी दुर्गा पूजा समिति के इस आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा। नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और भक्ति का माहौल देखने को मिला। उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष सहित सूरज चौहान अनिल यादव शुभम गुप्ता अंशु गुप्ता प्रवेश गुप्ता राहुल करन राज गुप्ता बिहारी उर्फ नन्हू उपस्थित रहे। वही चाकीडीहा मे शत्यम पाठक तथा गंगवल की प्रतिमा का भी विजन शांति पूर्ण तरीका सम्पन्न हुआ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनाजपुर थाना से उप निरीक्षक सुनील यादव मय हमराह कर्मचारीगणों के साथ उपस्थित रहे।

आनंद सिंह की रिपोर्ट

About The Dabang News

THE DABANG NEWS पोर्टल जहाँ देश दुनिया की खबरों के साथ साथ आप के हर तकलीफ़ की आवाज़ उठाने वाला एकमात्र चैनल जुड़े रहे हमारे साथ .

Check Also

देवगांव के रामचंद्रपुर में मुलायम सिंह यादव को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि श्याम कन्हैया के आवास पर नेताजी के राजनीतिक संघर्ष और कामों को किया गया याद

🔊 पोस्ट को सुनें लालगंज आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow
error: Content is protected !!