लालगंज आज़मगढ़ । तहसील सभागार लालगंज में गुरुवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मतदेय स्थलों में किए गए परिवर्तन की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। साथ ही उनसे इस संबंध में सुझाव भी मांगे गए

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र लोगों के मतदाता फार्म भरवाने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने की अपील की। इसके बाद एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इसमें ट्रांसजेंडर, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की पात्रता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसडीएम ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी फार्मों का निस्तारण किया जाए। इसके लिए बीएलओ के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण और नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में तहसीलदार लालगंज, नायब तहसीलदार सहित तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
The Dabang News बेख़ौफ मिजाज़ में दबंग हैं